
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा विगत 3 मार्च को टाटा वर्कर्स यूनियन गेस्ट हाउस में ‘अन्नपूर्ण रसोई’ कार्यकम की शुरुआत की गयी था. इसके अंतर्गत विगत 1 माह में 2700 खाने के पैकेट का वितरण किया जा चुका है. इसके एक माह पूर्ण होने पर रविवार को सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्य्रकम में झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल काबरा, वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, समाज सेवी दिलीप गोयल, संरक्षक छीतरमल धूत, अशोक गोयल, महाबीर अग्रवाल (कदमा), लिप्पू शर्मा, दिनेश अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल (भालूबासा), कार्यक्रम संयोजक महाबीर अग्रवाल (सोनारी), गोविन्द अग्रवाल (सोनारी) एवं जिला महामंत्री अरुण गुप्ता उपस्थित थे. गेस्ट हाउस में जब जिला द्वारा दिए जा रहे खाने के बारे में पूछा गया तो वहां के मुख्य श्री पण्डे समेत सभी लोगों ने कहा की जो खाना जिला द्वारा दिया जा रहा है वो उच्च क्वालिटी का और हम इसे खाकर बहुत संतुष्ट हैं. आज खाने के साथ फल का वितरण भी किया गया. सम्मेलन की ओर से बताया गया है कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से यह कार्यक़म अनवरत चलता रहेगा.





