
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालुबासा स्थित आशीष किशोर संघ में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहे. कार्यक्रम में सांसद की ओर से पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. उन्होंने सम्मान देने के बाद देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को कहा कि देश के इन वीर जवानों को भाजपा परिवार नमन करती है. एक सैनिक बिना किसी की परवाह किए बिना देश के लिए लड़ता है. सैनिकों ने ही देश को सुरक्षित रखा है. सभी सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया.












