
जमशेदपुर : जमशेदपुर नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड और शिक्षा एक विकल्प के तत्वधान में एक बैठक एवं होली मिलन का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को एकजुट होकर मजबूती प्रदान की करना था. बैठक में सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए. सभी के विचार को सुनते हुए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी और उस पर काम किया जाएगा. बैठक में बिष्टुपुर थाना अध्यक्ष रजिया बेगम को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बनाया गया वही मोहम्मद जावेद को सोनारी थाना अध्यक्ष तथा नईम अहमद को बिष्टुपुर थाना अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा अंजनी कुमार दुबे और दिनेश महतो संगठन के कार्य से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े. इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद थे, जिसमें शशि अचार्य, मीरा तिवारी, रमाशंकर पांडे, नईम अहमद, रजिया बेगम, सुजाता सिंह, संगीता सिंह, सुनीता मिश्रा, मुन्ना दुबे, विमल ओझा, हरविंदर सिंह, कंचन सिंह, सुनील गुप्ता, अंजनी दुबे, दिनेश महतो, व अन्य शामिल थे.












