
मुसाबनी : मुसाबनी भाजपा मंडल कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा द्वारा पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यकर्ताओं के नाम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सामूहिक रूप से सुना गया.कार्यक्रम प्रभारी पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित थी. उन्होंने जनसंघ काल से लेकर स्थापना दिवस सहित पार्टी की वर्तमान स्थिति तक का बखान किया. उन्होंने कहा कि जिस समय पूरे देश में पार्टी का एक सांसद हुआ करता था, उस समय भी पार्टी के कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से संगठन खड़ा करने में अपना बहुमूल्य समय दिए है. आज पार्टी के पास तीन सौ से ज्यादा सांसद हैं और केन्द्र में पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को संगठन हित में जी जान से जुट जाना चाहिए.
कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और वन्दे मातरम् के साथ किया गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र,विजय पांडेय, संजय अग्रवाल, मुसाबनी मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल कोईरी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुखनीमाई सरदार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज लामा, मंडल महामंत्री बीरमान लामा,विष्णु रजक, साकेत अग्रवाल, किशोर कुमार सिन्हा, सत्यजीत सरकार, लखी महली, शिबु गुहा, प्रदीप बिसई, बिप्लब पात्र, जयंत सीट, जगमीत सिंह संधु, प्रदीप कंसारी, विनय भकत, समरनाथ मुखर्जी, गोवर्धन पातर समेत अन्य उपस्थित थे.





