
बहरागोड़ा : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को नदिया जिले के कॄष्णनगर में 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का केन्द्रीय प्रभारी बनाया गया है. डॉ गोस्वामी मंगलवार को कॄष्णनगर पहुंचे. इसके बाद भाजपा कार्यालय में उन्होंने कृष्णनगर के जिला अध्यक्ष, जिला के अन्य पदाधिकारी और विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की. साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कृष्णनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुकुल राय ने भी संबोधित किया. बैठक के पश्चात डॉ गोस्वामी ने भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया.



