
चाईबासा : दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) पब्लिक स्कूल गुवा में हवन-पूजन के साथ नए सत्र 2021-22 की शुरुआत हुई. सत्र 2021 के नए सत्र को लेकर आयोजित इस अनुष्ठान में बच्चों में काफी प्रसन्नता एवं खुशी का माहौल देखा गया. इस दौरान बच्चों ने जन कल्याण तथा जल्द से जल्द पूरे देश के कोरोना मुक्त होने की परम पिता परमात्मा से कामना की. स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र राय की अध्यक्ष एवं स्कूल के धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री व राजवीर सिंह के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया. देश में पुनः फ़ैल रहे कोरोना वायरस से लोगों के बचाव के लिए हवन कुंड में कोरोना वायरस के स्वाहा होने का बच्चों ने मंत्र पढ़ा। स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल शत-प्रतिशत होने की कामना करते हुए, प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र राय ने बच्चों को नैतिकता एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. साथ ही जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त कर समाज में सच्चा व ईमानदार नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षक एसबी तिवारी, नीलम सहाय, वी लता, दीपूमनी पान, अरविंद साहू, ज्योति सिन्हा, अनपूर्णा साहू, भास्कर चंद्र दास, श्रवण कुमार पाण्डेय व अन्य कई उपस्थित थे.



