
जमशेदपुरः जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह की ओर से घाघीडीह में छोटामंदिर के पास टैंकर से पेयजल की व्यवस्था शुरू की गयी. इस संबंध में उन्होने बताया कि गर्मी के मौसम में विगत 10 साल से अपने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के साथ अन्य इलाकों में निजी टैंकरों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराता हूं. इसके अलावा सालों भर शादी विवाह- पूजा पाठ और अन्य कायर्क्रमों में पेयजल की व्यवस्था की जाती रही है. भीषण गर्मी को देखते हुए समय समय पर पानी की टैंकर से आपूर्ति करायी जाती है. उन्होंने कहा कि आगे भी जहां जहां जरुरत पड़ेगी वहां वहां पर पानी की व्यवस्था करायी जाएगी. इस अवसर पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, शिव हांसदा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.





