
जमशेदपुर : कदमा रंकिणी मंदिर के सामने होने वाली सार्वजनिक वासंती नवरात्र चैती दुर्गा पूजा आयोजन को इस साल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय पूजा कमेटी द्वारा लिया गया है. पूजा का यह 21वां साल होगा. कोरना वायरस की लहर के चलते 20वें साल भी पूजा नहीं हो सकी थी. कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है. कोरोना वायरस का दूसरा चरण व बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि इसके चेन को तोड़ने में यथासंभव सहभागिता निभायी जा सके. पूजा मनुष्य के कल्याण के लिए है. कमेटी ने मां भगवती से प्रार्थना की है कि वे सभी को इस वायरस से मुक्त रखें. पूजा का आयोजन हुआ तो किसी भी आने-जाने वालों को नहीं रोका नहीं जा सकेगा. ऐसे में भीड़-भाड़ होना आम बात है. अत: उक्त निर्णय लिया गया है.














