
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग पर खूंटी घाटी के समीप बुधवार लगभग 11:30 बजे के आसपास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया. बाइक पर दो युवक सवार बताए जा रहे हैं. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को चौका स्थित एक निजी क्लीनिक भिजवाया. हालांकि दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया, कि जिस वक्त घटना घटी उस वक्त बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में था. खूंटी घाटी मोड़ के समीप बाइक स्लिप कर गई और दोनों घायल हो गए.













