
जमशेदपुरः सात अप्रैल को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व सांसद विद्युतवरण महतो के सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र के ईदगाह मैदान में सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया. इस अलावा विधायक मंगल कालिंदी ने एमई स्कूल रोड में जुगसलाई को बागबेड़ा से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुलिया, शिव घाट पथ में डंपिग साइट के बगल में आरसीसी पुलिया, गरीब नवाज कॉलोनी पथ में खड़गेश्वर धाम के समीप आरसीसी पुलिया का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना ही हेमंत सरकार का लक्ष्य है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव, मोहम्मद जमील, मो.नौशाद आलम, सुबेद आलम, सामु मल्लिक, शमशाद अली, शमशेर, प्रेम तिवारी, रंजन पांडे, सलीम, राजा गद्दी, तफशीर, पप्पू आदि मौजूद थे.













