
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत संग्राम गांव में रविवार को ट्रैक्टर से गिर महिला मजदूर लक्ष्मी सरदार (30) गंभीर रूप से घायल हो गई. साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन मजदूरी कर घर चलाती थी. सुबह चार बजे वह काम पर निकली थी. वह एक ट्रैक्टर से ईट अनलोड करने के बाद सुबह 8 बजे खाना खाने घर आ रही थी. रास्ते में ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गई जिससे ट्रैक्टर का पिछला चक्का उसके पैर पर चढ़ गया. उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई. उसे इलाज के लिए एमजीएम ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.



