
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंड़ा क्षेत्र में अंतर्गत जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा तिरिलपोसी मुख्य मार्ग के बीचो-बीच नक्सलियों ने पुलिस को बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश राची थी। उक्त स्थान पर सीआरपीएफ 174 के एसी मनोज कुमार के नेतृत्व में चल रहे नक्सलियों के विरूद्व सर्च अभियान के दौरान 10 किलो का केन बम बरामद किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बम को उसी जगह पर नष्ट कर दिया गया। हलांकि इस सबंध में पुलिस कप्तान अजय लिण्डा ने पूर्व में कहा था कि क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने पर आईडी बम बिछा रखा गया है ।कुछ तो बरामद किया गई है और बाकी को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। मालूम हो पिछले दिनों राज्य के डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा के द्वारा नक्सलियों के विरूद्व बड़ा अभियान चलाने को लेकर सीआरपीएफ के साथ बैठक कर योजना बनाई गई थी। इसी योजना के तहत शायद नक्सलियों के विरूद्व जराईकेला थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। (नीचे भी पढ़ें)
सर्च अभियान चलाते हुए सीआरपीएफ जवान जैसे ही सारंडा के दीघा-तिरिलपोसी मुख्य सड़क पर पहुंचे, तो सीआरपीएफ के एसी मनोज कुमार की नजर पड़ी और तुरंत उस क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए सड़क के बीच में लगाये गये केन बम को नष्ट कर दिया गया। इसे सीआरपीएफ 174 कंपनी की बड़ी सफलता माना जा रहा है. मालूम हो कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गितीलिपी मुख्यमार्ग में जिस तरह नक्सलियों द्वारा 11 फरवरी को पुलिस को उड़ाने के लिए भारी-भड़कंप केन बम सड़क के बीचों-बीच लगाया गया था, ठीक उसी उक्त बम को भी लगाया गया था। बताया जा रहा है कि भगवान का शुक्र था कि उस मार्ग से मौके पर कोई ग्रामीण या फिर बड़ा वाहन या पुलिस का वाहन नहीं गुजरा, वरना रविवार का दिन भी चाईबासा पुलिस के लिए गमगीन हो जाता। साथ ही भी सूचना है की नक्सलियों ने पुलिस को अपने रड़ार रखा है और मौके की ताक में हैं, लेकिन सीआरपीएफ की पैनी नजर नक्सलियों के मनसूबे पर पानी फेर दे रही है।





