
जमशेदपुर : सार्वभौम सेवा संस्थान के प्रमुख सुनील गुप्ता के द्वारा रविवार को अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी की चौथे पुण्यतिथि पर सड़क पर चना, गुड़, बताशा, खीरा और 200 मास्क का जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया। इस सेवा कार्य मे मार्गदर्शक के रूप मे समाजसेवी अरविंद देशबंधु सहयोगी के रूप मे साथ थे। यह कार्यक्रम बारीडीह से लेकर साकची तथा बर्मामांइस और स्टेशन तक चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को मास्क पहन कर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस सेवा के तहत टेम्पोवाले, रिक्शावाला, सब्जीवाला, तथा सड़क के बीच लोगों के बीच उक्त सामग्रियों का वितरण किया गया। यह संस्था की पहली सेवा है। श्री गुप्ता ने कहा कि आगे भी इस तरह के पुनीत सेवा कार्य जगह-जगह पर किये जायेंगे। यह संकल्प संस्था के प्रमुख सुनील गुप्ता ने दोहराया।




