
जमशेदपुर : बैसाखी और खालसा पंथ के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा पहुंचकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने माथा टेका एवं वहां उपस्थित सिख संगत से मुलाकात कर उन्हें बैसाखी की बधाई दी. साथ ही संगत के साथ बैठकर गुरु घर का लंगर भी छका. इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के लोगों द्वारा सिरोपा भेंट कर विधायक को सम्मानित किया गया.













