
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला प्रशासन पूरे एक्शन में नजर आ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह कार्रवाई की गयी है. दुकानदारों को कहा गया है कि दुकानों में भीड़ नहीं लगे, यह सुनिश्चित कराये जबकि मास्क के बगैर ना तो दुकानदार रहे और ना ही खरीददार और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखना है. लेकिन कई दुकानें इन सारे नियमों का पालन नहीं कर रहे है. इसको देखते हुए जमशेदपुर के दो बाजारों में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत टेल्को आजाद मार्केट के दो दुकानों को सील कर दिया गया. तीन दिनों के लिए यह सील की गयी है. इसके अलावा बिष्टुपुर बाजार में पांच दुकानों को सील किया गया है. इन दुकानों में दुकानदार से लेकर कोई भी कर्मचारी मास्क नहीं पहने थे. (नीचे देखे प्रशासनिक कार्रवाई की तस्वीरें)



















