
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधायक कार्यालय में विधायक समीर महंती ने श्राद्धकर्म सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रखंड के चार परिवार को आर्थिक सहयोग किया. विधायक श्री महंती ने प्रखंड के पानीपोरा के नगुरसाई टोला के समीर सिंह के पिता के श्राद्धकर्म,कुमारडूबी पंचायत के चादरा गांव के सरोज मुंडा पिता के श्राद्धकर्म,दरकुली गांव के सुधांशु सीट को उपचार के लिए और बहुलिया पंचायत के सालझटिया गांव के एकादशी सेनापति को उपचार के लिए आर्थिक सहयोग किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी,अरुण बारीक,रासबिहारी साव,राजू माईति,बिजय सेनापति, जितेंद्र ओझा, गोपाल मंगल समेत अन्य उपस्थित थे.











