
जमशेदपुर/रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर जमशेदपुर, रांची समेत तमाम झारखंड के कोर्ट में वकीलों ने कामकाज बंद कर दिया है. कोरोना के रोकथाम को देखते हुए सारे कोर्ट का कामकाज बंद कर दिया गया है. वकीलों ने कामकाज को ही बंद कर दिया है. बार काउंसिल के आह्वान के आधार पर जमशेदपुर के कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन ने भी कामकाज को बंद कर दिाय हा. 19 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए टैक्स बार एसोसिएशनं ने भी कामकाज को बंद कर दिया है. इस दौरान कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन का दफ्तर बंद ही रहेगा. इसका आदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष केएल मित्तल ने दी. उपाध्यक्ष कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन सतीश कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है. आपको बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने एक फैसला लेते हुए कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए एक सप्ताह के लिए कोर्ट के कामकाज को सारे वकीलों को अलग रहने की अपील की छी. इसके बाद सारे कोर्ट के कामकाज को ही बंद कर दिया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग हो या फिर फिजिकल कोर्ट, सारे कामकाज से अपने को वकीलों ने अलग रख दिया है. यह तय किया गया है कि 25 अप्रैल को वे लोग फिर से इसकी समीक्षा करेंगे, जिसके बाद कोर्ट को खोलना है या नहीं, इसके बारे में विस्तार से वे लोग चर्चा करेंगे.














