
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती निवासी जे गीता से उसके पति जे वी मुरली कृष्णा ने पहले तो धोखे से शादी कर ली अब उसके साथ मारपीट कर रहा है. मामले की शिकायत लेकर पीड़िता ने सिटी एसपी से मदद मांगी है. महिला ने बताया कि मुरली कृष्णा ने वर्ष 2014 में उससे न्यायालय में शादी हुई थी. शादी के बाद उसे पता चला की मुरली पूर्व से ही शादी शुदा है, उसके दो बच्चे है. इसके बाद वह घर से अलग होकर किराए के घर में उसे रखने लगा. साल 2017 में पहली पत्नी की मौत के बाद वह उसे अपने घर ले गया. वहां वह उसके साथ मारपीट करने लगा. अगस्त 2020 में वह उससे अलग हो गई. मुरली रास्ते में ही उसे जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले।जाता है और उसके साथ गलत काम करता है.उसने थानों में शिकायत की पर थाने में समझौता हो गया. अब उसे मुरली जान से मारने की धमकी देता है. गीता ने बताया कि मुरली ने अपनी पहली पत्नी को गायब करवा दिया है और अब वह उसे गायब कर तीसरी शादी करना चाहता है.












