
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित मिल्खित होटल के पास झाड़ियों में आग लगने के बाद मानगो के एनएच 33 किनारे सिद्धू कान्हु बस्ती के पास एक झोपड़ी नुमा होटल में आग लग गई. आग की लपटे इतनी भयावह थे की उसने पास ही एक बिजली के ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना मानगो फायर स्टेशन को दी. सूचना पाकर मानगो फायर स्टेशन से एक दमकल घटना स्थल पर भेजा गया. दमकल द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना से पूरा हिल व्यू कॉलोनी में बिजली की समस्या आ गई है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली जो की नीचे झोपड़ीनुमा होटल में गिरी. चिंगारी गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई. घटना लगभग 1.30 बजे की बताई जा रही है. आग से किसी को नुकसान नही नही पहुंचा है पर ट्रांसफार्मर और होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गए है. आग बुझाने के बाद यह आंकलन किया जाएगा की कितने का नुकसान हुआ है. फिलहाल दमकल के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे है.





