
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित सामाजिक संस्था तरुण मित्र मंडली के संरक्षक कैप्टन तरुण ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लॉक डाउन लगाने की सरकार की पहल विशेष कर उसके रूपरेखा की सराहना की है। कैप्टन तरुण ने ट्विट के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस दौरान रोज कमाने-खानेवालों व दिहाड़ी मजदूरी कर भरण-पोषण करनेवालों के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाये जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि वैसे फुटकर विक्रेता, ऑटो रिक्शा चालक, मजदूर जो रोज कमाने खानेवाले वाले लोग हैं उन्हें कुछ आर्थिक मदद या राशन बराबर सबको मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही सिविल डिफेन्स या दूसरे सामाजिक संस्थाओं को इस बाबत मॉनेटरिंग का काम सौं कर सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।





