
जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना पर जीत पा चुके एक योद्धा रवि प्रताप सिंह ने आज सामने आकर जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी ने प्लाज्मा दाता को स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनका आभार जताया। जिला प्रशासन ने कोरोना पर जीत पा चुके योद्धाओं से आगे बढ़कर प्लाज्मा दान का आह्वान किया है ताकि जरूरतमंद कोरोना प्रभावित लोगों को कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा प्रदान कर उनका जीवन बचाया जा सके।












