
जमशेदपुर : मिशन मानवता के तहत संकट काल मे श्री श्याम भक्त मंडल लगातार सेवा कार्य में लगा हुआ है। जब लोग एक एक सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इस विपदा के समय अब तक 60 से ज्यादा लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा दे चुका है। लगातार यह सेवा चल रही है। चूंकि सीमित संख्या में सिलेंडर होने के कारण सीमित लोगो को ही इस योजना का लाफ़ मिल रहा है। B 2 साइज के 11 और जंबो 2 cylendra से योजना को चलाया जा रहा है। मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार चूंकि सैकड़ो लोग फ़ोन के माध्यम से संपर्क कर रहे है परंतु सभी लोगो को सेवा देने में मंडल असर्मथ महसूस कर रहा है। गुरुवार को रात्रि में कुष्ट आश्रम के एक ब्यक्ति की अचानक ऑक्ससीजन लेबल तेजी से गिरने लगा जैसे ही सूचना मिली तत्काल उनको ऑक्ससीजन सिलेंडर के माध्यम से उनकी जान बचाई गई। समाज के हर ब्यक्ति का जान कीमती है जिसे बचाने का सामूहिक प्रयाश किये जाने की जरूरत है। कोरोना संक्रमित लगभग 20 परिवारों के घरों में प्रतिदिन दूध, निम्बू, पावरोटी, बिस्किट्स, विटामिन सी के टेबलेट, संतरा इत्यदि समान उनके घरों में पहुँचाया जा रहा है। पवन अग्रवाल ने कहा पूरी ऊर्जा के साथ भक्त मंडल सेवा कार्यों के विस्तार के लिए प्रयास कर रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग इस योजना का लाफ़ ले रहे है। मंडल के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, सचिव बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष खण्डेलवाल, महादेव रजक, राजू खण्डेलवाल, बसन्त अग्रवाल मुख्य रूप से कार्य कर रहे हैं।





