
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोनारी थाना अंतर्गत फागू बाबा मंदिर के पास खरकई नदी के किनारे से शुक्रवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव काफी पुराना लग रहा है. संभवतः व्यक्ति की मौत कहीं और हुई है और वह नदी में बहकर यहां आ गया है. चूंकि शव सड़ी गली अवस्था में है इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल है. फिर भी पुलिस आस पास के थानों में दर्ज गुमशुदा लोगों के मामलों की जांच कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





