
जमशेदपुर : कोरोना को लेकर शुक्रवार को व्यापारिक संगठनों को ओर से एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मुख्य रूप से टाटा स्टील लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन शामिल थे. इसके अलावा चाणक्य चौधरी, सी भानु, डॉ राजन चौधरी, अशोक भलोटिया, संतोष खैतान, दिव्यांशु सिन्हा, अखिलेश दुबे, चाईबासा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रेसिडेंट नितिन प्रकाश, केएल मित्तल, पंकज छाबरा, जगदीश खंडेलवाल, बिपिन भाई एडेसरा, ज्ञान तनेजा, मानव केडिया, शांतनु घोष, राजीव अग्रवाल, के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैट के नैशनल सिक्रेटरी सुरेश संथालिया ने बताया कोरोना के कारण सभी अब तक के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं. इससे उबरने के लिए सरकार और टाटा स्टील पूरी प्रतिबद्धता के साथ जरूरी उपाय कर रही है. इस जंग में सभी व्यापारियों का भी सहयोग जरूरी है. सभी जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखें, डॉक्टरों की सलाह और गाइडलाइंस का पालन करें. इसके साथ ही टीवी नरेंद्रन ने लोगों की सुरक्षा पर जोर देते हुए जहां की कोरोना को ध्यान में रखकर ही अपना व्यवहार रखे. उन्होने कहा कि जिस गति से यह दूसरी लहार आयी है, उसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था. ऐसे में सभी को साथ मिलकर काम करना है और समाज में सामंजस्य के साथ लोगो आश्वस्त भी करना है. उन्होने आग्रह किया कि इस वक्त अस्पताल में चिकित्सीय सेवा बेहद तनाव में है. स्पेनिश फ्लू से सीखते हुए यह जानना जरूरी है की जिस तरह स्पेनिश फ्लू की अनेक लहर थी उसी तरह कोरोना के भी 3 से 4 लहर होने की संभावना है. उन्होंने सभी से टीका लगवा लेने पर जोर दिया और बताया कि टाटा स्टील में जितने भी कर्मचारी टीका लगवाने के लिए योग्य थे उनमें से लगभग 90 प्रतिशत ने टीका लगवा लिया है. हालांकि टीका लगवाने के बाद भी मास्क, हाथ धोना, और दुरी बनायीं रखना जरूरी है.उन्होंने बताया कि इस वक्त टाटा स्टील ऑक्सीजन बना रही है और केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर बाहरी राज्यो को भी भेज रही है. कम्पनी ने 10 ऑक्सीजन टैंकर को एयर लिफ्ट करवाया है और झारखंड के लिए 5 हजार सिलिंडर ऑर्डर दिए है. पूरे शहर को सैनेटाइज करने का उतर देते हुए उन्होंने कहा की नियम में बदलाव हुए है फिर भी जिला प्रशासन जैसा कहती है जुस्को सैनेटाइज कर देती है. ट्रांसपोर्ट पार्क में ड्राइवर और खलासी को टेस्ट करने की बात पर चाणक्य चौधरी ने जवाब दिया की वे देखेंगे की कितना संभव है. इस मीटिंग में नितिन प्रकाश ने चाईबासा के सदर हॉस्पिटल को मदद करने का आग्रह किया जिससे पश्चिम सिंहभूम के मरीजों को टी एम एच जाना न पड़े. इसपर एमडी ने आश्वस्त किया की चिकत्सक और नर्सिंग स्टाफ के उपलब्ध होते ही मदद की जाएगी.





