
जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले की रोकथाम के लिए फ्रंट लाइन वॉरियर्स की भूमिका अहम मानी जा रही है. शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री रघुबर दास ने पत्रकारों को भी फ्रंट लाइन वॉरियर घोषित करने के लिए राज्य की सरकार से अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से पत्रकार भारी संख्या में प्रभावित हो रहे है. कई पत्रकार असामयिक काल के गाल में समा गए है. उनकी राज्य सरकार से अपील है कि पत्रकारों को फ्रंट लाइन वॉरियर के रूप में मान्यता देते हुए उनके वैक्सिनेशन, कोरोना बीमा और अन्य चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




