
मधुपुर : झारखंड के लगातार तीसरे उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा. मधुपुर में हुए उपचुनाव में झामुमो के हफीजुल हसन ने चुनाव जीत दर्ज कर ली है. भाजपा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में पहले से ही मंत्री बनाये जा चुके हफीजुल हसन ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली है. इसकी घोषणा सिर्फ बाकि है. बताया जाता है कि 7500 से ज्यादा वोटों से उनकी जीत हो चुकी है. लगभग घोषणा बाकि है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. चुनाव में भाजपा के गंगा नारायण सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा था, जिसको आजसू से लाकर भाजपा ने टिकट दिया था और अपने ही प्रत्याशी का टिकट काटकर उनको दिया था. इसके बाद उनकी हार हो गयी. इसके अलावा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर अशोक कुमार ठाकुर, उत्तर कुमार यादव, किशर कुमार बथवाल, राजेंद्र कुमार भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन कोई फैक्टर नहीं बन पाया. अंतत: झामुमो के हफीजुल हसन की जीत हो गयी. राज्य के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोरोना से ठीक होने के बाद मौत हो गयी थी. उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके बाद उनके स्थान पर उनके बेटे हफीजुल हसन को झामुमो ने प्रत्याशी बनाया और उससे पहले ही हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक दिया और हफीजुल को मंत्री बना दिया, जिसके बाद उनको चुनाव लड़ा दिया. अब उनकी जीत हो चुकी है, जिसकी घोषणा ही मात्र बाकि है. भाजपा लगातार तीसरा उपचुनाव हार चुकी है. पहले दुमका सीट हारी, फिर बेरमो का सीट हारी और अब मधुपुर का चुनाव भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है.












