
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे वीरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में खडंगाझार निवासी ओम प्रकाश सिंह के बयान पर साल 2018 में मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत के बाद से ही वीरेंद्र फरार चल रहा था. न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद कार्रवाई की गई. मामले के संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वीरेंद्र की दुकान जेम्को चौक में है. वीरेंद्र पर आरोप है कि ओम प्रकाश सिंह से रुपए लिए थे पर वापस नहीं कर रहा था. करीब पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है. इस मामले में सोमवार को आरोपी वीरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.












