
पलामू : पलामू मेदिनीनगर के लोग जो covid-19 संक्रमित और होम आइसोलेशन में हैं या वैसे लोग जिनको भोजन की आवश्यकता है उनके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गयी है. उनको भोजन घर पर ही मिलेगा. केवल उन्हें इसके लिए संगठन के सतीश से संपर्क करना है, जिनका संपर्क सूत्र 9102197636 है. केवल इनको फोन करके सूचना देते ही भोजन घर पर स्वयंसेवक ले करके जाएंगे. सूचना देते समय कृपया अपने घर का परिचय या लोकेशन बताना होगा. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षक का निधन
स्थानीय चियांकी अवस्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षक अभिषेक चांद का आज रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह कोरोना वायरस से जूझ रहे थे. वह सेक्रेड हार्ट स्कूल की कक्षा 7 के क्लास टीचर थे. उनके निधन के बाद विद्यालय के ऑनलाइन क्लासेस को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. उनके निधन की सूचना मिलते ही सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई. कई बच्चों ने अपने शिक्षक को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी. इन बच्चों में मनदीप सिंह, स्पर्श, सूर्यांश, आर्यन, संदीप सिंह और रिद्धिमा सिंह समेत अन्य बच्चे शामिल हैं. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
एआईएसएफ कर रहा लोगो की मदद
एआईएसएफ की पलामू इकाई द्वारा एमएमसीएच, मेदिनीनगर में कई दिनों से कोरोना सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इस सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों को मुफ्त में दवा, मास्क, सैनिटाइजर, शुद्ध जल, ऑक्सीजन, बेड आदि मुहैया कराया जा रहा है. एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सुजीत पांडेय ने कहा कि हमलोग लोगों की भरपूर सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह वक़्त डरने का नहीं बल्कि साथ में मिलकर लड़ने का है. इस दौरान दिव्या भगत, अविनाश, रवि पाल समेत अन्य थे.













