
चाईबासा : झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल , दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल के सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने वर्चुअल मीटिंग में शामिल होते हुए क्षेत्र की वर्तमान स्थितियों में सुधार करने हेतु आवश्यकताओं एवं अपने सुझावों से उन्हें अवगत कराया। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। सिंहभूम भी इससे अछुता नहीं है। वर्चुअल मीटिंग में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ध्यानआकृष्ट कराए गए आवश्यकताओं एवं सुझावों निम्मवत है । (नीचे भी पढ़ें)
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर की जाए । कोरोना सैम्पल जाँच कोल्हान में बहुत कम हुआ है, जो सरकारी आंकड़ो में स्पष्ट है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जाँच कराए जाने की आवश्यकता है ।
- सरकारी अस्पतालों में सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों को ही नहीं , बल्कि अन्य मरीजों को भी देखा जाए वर्तमान में बंद पड़े ओपीडी को पुनः चालू करवाने की नितांत आवश्यकता है ।
- नोवामुंडी में टिस्को और सेल के स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है, सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं को दुरुस्त करने तथा रक्त अधिकोष स्थापित करने का अत्यंत आवश्यकता है।
- पिछले दो माह से करीब 9 करोड़ रुपए जिला में और प्रत्येक प्रखण्डों में 60 से 70 लाख रुपए मनरेगा का बकाया है जिससे ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी हो रही है ।
- पिछले वर्ष लैम्पस के माध्यम से क्रय किए गए धान का भुगतान अब तक नहीं हुआ है किसानों को भुगतान करने की शख्त आवश्यकता है ।
- खाद्यान्न सामानों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जैसे कुछ दिनों पूर्व तक सरसो तेल 145 रुपए प्रति लीटर था अभी वर्तमान में 180 से 200 रुपए के करीब है । अतः मूल्य वृद्धि पर रोक के साथ सरकारी मुल्य निर्धारित किए जाए ।
- आदित्यपुर शहरी क्षेत्रों में पेयजल की घोर समस्या है इसका निदान जल्द निकाला जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति जल्द की जाए ।













