
जमशेदपुर : बिष्टुपुर, साउथ पार्क स्थित क्वार्टर नंबर एच 6/3 इन दिनों चोरों का अड्डा बन गया है, जिसके कारण वहां आस पास के लोगों की परेशान हो रहे हैं. यह क्वॉर्टर पोस्टऑफिस विभाग के गोलमुरी स्थित मेन कार्यालय के अधीन है जो पिछले कई महीनों से खाली है. पहले तो चोरों ने इस क्वॉर्टर के पंखे, नल, ग्रील आदि सामानों पर हाथ साफ किया, जिसकी शिकायत पड़ोसियों ने पोस्टल विभाग को की तो जल्दी ही किसी को एलॉट करने की बात कही गई, लेकिन उसके बाद कोइ कदम नहीं उठाया गया. अब चोरों ने पीछे तरफ से घुसकर इस क्वॉर्टर को अपना अड्डा बना लिया है. पास-पड़ोस के लोगों को इस बात का संशय बना हुआ है कि कहीं खाली पड़े इस क्वॉर्टर में कुछ अनहोनी न हो जाये. इस मामले में पोस्टल विभाग के संबंधित एक अधिकारी अब फोन भी नही उठाते. आस-पास के लोग चाहते हैं कि पोस्टल विभाग या तो अपने विभाग के किसी व्यक्ति को यह क्वार्टर एलॉट कर दे या फिर कंपनी को यह क्वॉर्टर वापस कर दे, ताकि आस-पास शांति बनी रहे. फिलहाल इस क्वॉर्टर के प्रति पोस्टआफिस के जवाबदेह अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा इस क्वॉर्टर के पास-पड़ोस में रहने वालों को भुगतना पड़ रहा है.





