
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आईएचएमओ, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से एमजीएम हॉस्पिटल के एनेस्थीसिया यूनिट की नर्स प्रीति चौधरी, सुषमा केसी, सुचित्रा सरकार समेत अन्य नर्सों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया. एसआरके कमलेश ने बताया कि दुनिया भर में 12 मई को नोबेल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फालेरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की जनक के तौर पर जाना जाता है. उनके जन्मदिवस के खास अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा रनपरा मौजूद थीं.












