जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मेगा अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत पुलिस हर दिन तीन थाना क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी और साथ ही जो कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. गुरुवार को इस अभियान के तहत टीम ने जुगसलाई, बागबेड़ा और परसुडीह में भ्रमण किया. टीम ने जुगसलाई थाने से अभियान की शुरुआत की. जुगसलाई चौक बाजार में एक जूते की दुकान को खुला पाया गया, जिसके बाद एएसपी कुमार गौरव ने दुकान को अगले आदेश तक सील कर दिया. (नीचे देखे वीडियो और पूरा न्यूज)
आपको बता दें कि कोरोना काल में लगाये गये लॉकडाउन के कारण जूता के दुकानों को नहीं खोलने का आदेश है, इसके बावजूद इसको खोला गया था. यहां से टीम बागबेड़ा होते हुए परसुडीह करनडीह चौक पहुंची. करनडीह चौक से टीम परसुडीह श्याम टॉकीज जाने वाले मेन रोड पर एक पार्लर को खुला पाया. यहां एक मैडम पार्लर चला रही थी जबकि पार्लर चलाना सख्त मना है. एएसपी ने कार्रवाई करते हुए पार्लर को सील करा दिया. अगले आदेश तक पार्लर को बंद कर दिया गया है. (नीचे देखे वीडियो और पूरा न्यूज)
यहां से टीम गोलपहाड़ी होते हुए निकल गई. इस टीम में एएसपी कुमार गौरव, डीएसपी ट्रैफिक बबन सिंह, डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर, जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी राजीव रंजन, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी, राजेश सिंह और परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार शामिल थे.







