
जमशेदपुर : जमशेदपुर से चांडिल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 33 (नेशनल हाइवे) पर चिलगू पुल पर दो ट्रकों के बीच आपस में टक्कर आ गयी, जिससे एक ट्रक चिलगू पुल से सीधे नीचे गिर गयी. करीब 20 फीट गहरे नाले में ट्रक गिर गयी, लेकिन चालक ने ट्रक को छोड़कर कूदकर खुद की जान बचायी. बुधवार की देर रात करीब 11 बजे की घटना बतायी जा रही है. बताया जाता है कि ट्रक संख्या एचआर 55 एक्स-0241 रांची की ओर से आ रही थी जबकि विपरित दिशा से एक अन्य ट्रक आ रही थी. जैसे ही पुल आया, तो वहां रात के वक्त ड्राइवर को नहीं दिखा क्योंकि बीच का हिस्सा खुला हुआ था. इसके बाद दनों ट्रक एक दूसरे से टकरा गयी. दोनों ही ट्रक टकराने के बाद एक ट्रक नाले में गिर गयी, जिसके बाद चालक कूदकर जान बचा पाया. चालक को चोटें आयी है. दोनों ही चालक को घायल हालत में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है और दोनों ट्रकों को जब्त किया गया है. चांडिल से आगे चिलगू के पास यह पुल जानलेवा साबित हो रहा है क्योंकि इसका बीच का हिस्सा खुला हुआ है और अचानक से रास्ते में पुल आ जाता है, जिससे गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. इस पुल को लेकर बेहतर विकल्प खोजकर इसको सेफ करने की जरूरत है.





