
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के मानुषमुरिया,जयपुरा समेत कई गांव में स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन करने के मामले में बरसोल थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच करने निकली टीम ने अपने थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में कोविड-19 गाइडलाइन नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले 9 दुकानदार जिसमें मानुषमुड़िया के तीन दुकानदार, बेहरा गांव के एक दुकानदार, रूपूषकुंडी के एक दुकानदार, संघाटी के एक दुकानदार, जयपुरा गांव के तीन दुकानदार समेत कुल 9 दुकानदारों को स्पेशल टीम ने सभी दुकान को दुकान खोलने के जुर्म में 27 तारीख तक के लिए सील कर दिया है. सभी दुकानदारों को पुलिस हिरासत में लेकर बड़शोल थाना पहुंची और सभी दुकानदारों पर लॉकडाउन उल्लंघन करने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया है.वही 9 दुकानदारों को पीआर बांड करा कर हिदायत देकर छोड़ा दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में भय व्याप्त है. विदित हो कि सरकार ने जरूरतमंद दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद रखने की बात कही है, नियमों की उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. सरकार के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर दोषी दुकानदारों पर लॉकडाउन के उल्लंघन करने के जुर्म पर कार्रवाई की है.





