
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर भर में बने 21 चेक पोस्ट में कई पुलिसकर्मी जांच में लगे हुए है. शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से सभी चेकपोस्ट पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स और ओआरएस का वितरण किया गया. इस दौरान एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार झा, सीएम एंड सीएस राकेश कुमार सिन्हा, ट्रॉफिक डीएसपी बबन सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर के पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन करवाने में लगे हुए हैं, सभी पुलिसकर्मी कड़ी धूप में सेवा में लगे हुए है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसबीआई की ओर से मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर और ओआरएस का वितरण किया जा रहा है. ट्रॉफिक डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि एसबीआई की ओर से सामानों का वितरण किया जा रहा है, जिसके लिए वे एसबीआई का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने इतना अच्छा काम किया है.






