
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व इंटक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ परितोष सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से जमशेदपुर भाजपा के नेता और भाजपा आईटी सेल फर्जी टूल किट दिखाकर प्रेस कांफ्रेंस कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, वह इस कोरोना काल में बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने ने कहा है कि जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संबित पात्रा के खिलाफ गलत टूलकिट के प्रचार के लिए दिल्ली में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है, तब इस कोरोना काल में जनता को सुविधा देने में नाकाम रही मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नए मुद्दे को तूल देकर जनता को दिग्भ्रमित करना चाहती है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की चाल को समझ गई है और अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कोरोना महामारी में जनता की सेवा में तत्पर है और यही हमारा टूल किट भी है।






