
सरायकेला : स्वास्थ्य मंत्री पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आए आदित्यपुर- 2 स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद को जिला पुलिस देर शाम हिरासत में लेकर अपने साथ सरायकेला ले गयी. जहां उनसे पूछताछ के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मेडिकल जांच के बाद उनका कोविड जांच किया गया. एसीएमओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया, कि कोविड-19 हटाने के बाद सोमवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. फिलहाल डॉ आनंद को ऑब्जरवेशन में रखा गया है. वैसे डॉक्टर आनंद के गिरफ्तारी की जानकारी कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने फोन पर दी. हालांकि जिले के किसी भी पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की. सभी पदाधिकारी या तो टालमटोल करते रहे, या फोन नहीं उठाया. वैसे डॉक्टर आनंद के शुभचिंतकों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है. डॉ आनंद पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किए जाने का मामला आरआईटी थाने में दर्ज किया गया था. इसके तहत धारा 340, 341, 323, 304, 353, 506 और 188 के तहत मामले दर्ज किए गए थे. उसी आधार पर रविवार उनकी गिरफ्तारी की गई है.














