
जमशेदपुर : यास तूफान की चुनौतियों के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की टीम ने मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्रबंध समिति सदस्य अरुण अग्रवाल (बाकरेवाल), पेट्रन आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में 3 एम्बुलेंस एवं 15 सदस्यीय रेस्कयू टीम के साथ सुन्दरनगर से ओड़िशा बार्डर के तिरिंग तक जाकर निरीक्षण किया तथा पारडीह से लेकर गालूडीह तक टीम ने गश्त किया। इस टीम ने लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाया तथा लोगों को इस दौरान सुरक्षित रहने को प्रेरित किया। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम ने कहा कि जिला प्रशासन की तत्परता से प्रत्येक स्थान पर अधिकारी कर्मचारी सजग है, जिससे स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। उन्होंने जिला के निवासियों से आग्रह किया कि वे खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को इस परिस्थिति में सुरक्षित रखें।














