
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम “सेवा ही संगठन है” के तहत कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में तीसरे दिन शुक्रवार को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निर्मल कॉलोनी, मरीन ड्राइव, शास्त्री नगर ब्लॉक-5, ग्वाला बस्ती, रामजनम नगर, जय प्रकाश नगर आदि क्षेत्रों में चावल दाल और सब्जी (भोजन) का वितरण किया गया. इसके बाद रात में भी भोजन वितरण किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से रंजीत पंडित, प्रेम कुमार, भोला शॉम, कमल कुमार, संतोष सिंह, दिपल विश्वास, यशंवत सिंह, कृष्णा प्रसाद, राजू रजक, केशव सिंह, महेन्द्र कुमार तिवारी, अरूप समेत अन्य कार्यकता उपस्थित थे.

भाजपा कदमा : भारतीय जनता पार्टी कदमा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कदमा के विभिन्न क्षेत्र निर्मल सेवा सदन, दिव्यांग स्कूल, डिपो सेन्टर शास्त्रीनगर, पांच नम्बर ब्लॉक, बाल्डविन स्कूल, ग्वाला बस्ती, रामजनम नगर आदि शेल्टर होम और प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों परिवार के लिए नाश्ता पर सुबह इडली और केला, जरूरतमंद सामग्री का व्यवस्था करायी गयी. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता, लल्लन चौहान, कदमा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, युवा नेता लोकनाथ त्रिपाठी, केपी सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह, जिला मंत्री मनीष पांडे, भीम सिंह, विश्वजीत सिंह, किशोर ओझा, राजू रजक समेत अन्य लोग उपस्थिति थे.

पुनीत जीवन व निर्माण : बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाके मे चक्रवात तूफान यास के कारण बाढ़ का पानी कई घरो मे घुसा था. समाजिक संस्था पुनीत जीवन और निर्माण के संयुक्त प्रयास से 400 घरों मे सुबह का नाश्ता पूड़ी, सब्जी और ब्रेड पैकेट बांटा गया. सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी, रविशंकर, विजय सिंह, सूरज कुमार, उमेश, मुकेश सिंह, गौतम गुप्ता, राहुल कुमार और सपन साव उपस्थित थे.

झामुमो : झमुमो जिला अध्य्क्ष सह विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर मोर्चा के जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में चक्रवाती तूफान यास से जमशेदपुर के पश्चिमी विधान सभा के नदी किनारे बाढ़ प्रभावित कदमा शास्त्रीनगर रोड नम्बर 01, 02, 03, से बाल्डविन स्कूल, ग्वाला बस्ती, जाहिरा बस्तियों में 700 लोगों के बीच खाद्य सामग्री और पानी बोतल का वितरण किया गया. इस दौरान झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव लालटू महतो, समाजसेवी ईंद्रजीत घोष, सोनारी समिति अध्यक्ष युग दास, मनिल महतो, राजेश महतो, अकित सिंह, शिव शंकर महतो, रोहित लोहरा, सूरज सिंह, गोविंदा चालक, धनय मुर्मू, रॉकी सिंह सरदार, परिचित लोहरा, गणेश महतो, नागेश समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी : चक्रावाती तूफान यास के प्रभाव से नदी किनारे बसने वाले छोटे बड़े स्लम बस्तियों के झोपड़ियों एवम कच्चे घरों में नदी का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ, जिसे देखते हुए शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के युवाओं दारा आदित्यपुर खड़काई नदी व सोनारी दोमुहानी स्थित पीड़ित परिवारों के बीच खाने पीने की समाग्री बाँटी गयी. साथ ही वहां रहने वाले विभिन्न परिवारों की और जरूरतों की चीजो को जाना गया ताकि उसके अनुसार उन्हें आगे भी मदद पहुंचाई जा सके. नदी किनारे बसने वाले गरीब जरूरतमंद परिवारों की स्थित बाढ़ के बाद भी काफी गम्भीर हो जाती है. बाढ़ के जाने के बाद भी काफी दिनों तक इन्हें सामान्य परिस्थिति में वापस आने के लिए आर्थिक व जरूरत की वस्तुओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. ये सब देखते हुए टीम के लोगो ने निर्णय लिया है कि हर सम्भवतः उन्हें आगे भी मदद की जायेगी. राहत कार्य में संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत, अजय कुमार, सूरज जायसवाल, सुखविंदर सिंह सग्गू, राहुल व अन्य शामिल थे.





