
देवघर : देवघर पुलिस ने हल्दिया बरौनी पाइप लाइन से चोरी करने वाले 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है।हाल ही इनके द्वारा देवीपुर थाना अंतर्गत सिरसिया गांव में पाइप लाइन का वाल्व काट कर क्रूड ऑयल की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस कप्तान अश्विनी सिन्हा ने एक पुलिस टीम का गठन कर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में कोडरमा से आयल टैंकर सहित 1 को जबकि देवघर के कुंडा और सारवां थाना क्षेत्र से एक एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देवीपुर प्रखंड के मैप भी बरामद किया गया है। (नीचे पढ़ें व वीडियो भी देखें)
वही नगर सहित अन्य थाना क्षेत्र में हो रही मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भी पुलिस ने उद्भेदन किया है। गिरोह के 4 सदस्य को करौं और चितरा थाना क्षेत्र से 4 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र से चारपहिया और दो पहिया 3 चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। नगर थाना में पूरी जानकारी देते हुए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इनके अलावा 1 मोबाईल छिनतई गिरोह का भी अपराधी 19 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






