
जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना वायरस की दूसरी लहर व संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर बीते 22 मार्च से राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है. इसे मिनी लॉकडाउन के रूप में देखा जा रहा है. इसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई है. वैसे आज से अनलॉक-1 की शुरुआत हो गई है. अब कुछ जरूरी रियायतें सरकार द्वारा दी गई है. इधर नए आदेश के तहत शहर में बने सभी चेकनाकों पर थोड़ी नरमी बरती जा रही है. आज से जिला में गाड़ियों के परिचालन के लिए ईपास की बाध्यता समाप्त हो गई है. साथ ही कई अन्य छूट राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं. जमशेदपुर में प्रवेश करने वाले चेकनाकों पर बाहर से आने वाली गाड़ियों का ई पास और एंटीजन जांच किया जा रहा है. जबकि शहर के लोगों को आने-जाने से कोई रोक-टोक नहीं किया जा रहा है. हालांकि चेकनाकों पर सख्ती पूर्व की तरह ही अभी भी जारी है.




