
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी पानी टंकी के पास रहने वाले आशीष कुमार उर्फ बिट्टू घोष के मुर्गी फार्म का वेंटीलेटर तोड़ लगभग 40 मुर्गियों की चोरी कर ली गई.घटना की सूचना उन्हे गुरुवार सुबह तब हुई जब से फार्म।पर गए. उन्होंने पाया कि मुर्गी रखने वाली जाली में लगा ताला टूटा हुआ है और मुर्गी गायब है. इस मामले में आशीष ने बर्मामाइंस पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. घटना के संबंध में आशीष ने बताया कि उसने आंध्र से मुर्गियां मंगाई थी. एक मुर्गी की कीमत लगभग 5000 रुपए है. वो रात को 11 बजे मुर्गियों को बंद कर सोने चला गया था.सुबह उठा तो पाया की वेंटीलेटर टूटा हुआ है और मुर्गियां गायब है. घर के पीछे झाड़ियों में प्लास्टिक का ग्लास गिरा हुआ है और घर से लगभग 200 मीटर की दूरी तक मुर्गियों का खून गिरा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




