
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी बाजार में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन के खिलाफ खुली दो दुकानों को पुलिस ने अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया है. मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की गाइडलाइन को सखती से पालन कराने को लेकर बाजार में पेट्रोलिंग की. इस दौरान सरकार द्वारा पारित गाइडलाइन के खिलाफ दो दुकानें खुली थी, जिसे पुलिस ने बंद करवा दिया है.जिसमे से एक कपडे की दुकान थी और दूसरा कॉस्मेटिक की दुकान थी. दोनों दुकानदारों को दुकान बंद करवाकर पुलिस ने लोगो के बिच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने लोगो को सामाजिक दुरी बनाये रखने, मास्क पहनने , समय – समय पर हांथो को साबुन से धोने और दिए गए सरकारी गाइडलाइन का पालन कर स्वस्थ्य रहने की बात कही है.




