
जमशेदपुर : ‘भूखे न सोये कोई’ अभियान की कड़ी में मंगलवार को रेड क्रॉस भवन परिसर, साकची में बिरसानगर के जोन न. 6 के 32 परिवारों को रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा राशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ जेसीएपीसीपीएल के पदाधिकारी डॉ. एस. एम. जे. के. मिंज ने यह राशन सामग्री उन परिवारों को प्रदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान संकट में हर कोई को एक दूसरे के लिए मदद का हांथ बढाना चाहिए, उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी अपने सदस्यों और दानदाताओं के सहयोग से यह कार्य जरूरतमंद लोगों के लिए कर पा रहा है।





