
जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई को उनके शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहायता की गई। जो आनंद नगर नामदा बस्ती के निकट बड़ा बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले परिवार से है। उसे संगठन द्वारा शादी का सामान फर्नीचर, कपड़े , चांदी का सामान तथा खाद्य सामग्री दी गई।

जिला उपाध्यक्ष बीना सिंह के द्वारा शादी के लिए हॉल बुक किया गया। संगठन आगे भी इस तरह मदद करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजितेश उज्जैन, प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कंचन सिंह, सिक्की सिंह, पूनम सिंह, अर्चना सिंह, ललिता सिंह, पूनम सिंह व अन्य उपस्थित थे। इन लोगों ने इस गरीब कन्या की शादी में सहयोग किया।












