
आदित्यपुर : झारखंड बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य भर में भाजपाइयों ने झारखंड सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. इधर कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता सुरेश धारी ने बीजेपी के धरना-प्रदर्शन और विरोध को दिखावा करार देते हुए कहा कि भाजपा की किसान विरोधी गलत नीतियों के कारण हजारों किसान आत्महत्या करने पर विवश हो गए. मोदी सरकार ने किसान विरोधी तीनों बिल लाकर किसानों के अस्तित्व को ही खत्म करने का काम किया और आज किसानों के नाम पर आंसू बहाने का काम कर रही है. इस देश में भाजपा ने किसान विरोधी काला कानून लाकर किसानों को अडानी और अंबानी का गुलाम बनाने का काम किया है.












