
रांची : झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के उस वक्त के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में एक दिन में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टी शर्ट और 35 लाख के टॉफी बांटने का दावा किया गया था. इस मामले की सीबीआइ या निगरानी से जांच कराने की मांग को लेकर आरटीआइ सामाजिक कार्यकर्ता पंकज यादव ने रघुवर सरकार द्वारा स्थापना दिवस के नाम पर टी शर्ट और टॉफी बांटने के मामले को घोटाला ब ताते हुए इसकी जांच कराने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा एकाउंटेंट जेनरल को दो सप्ताह में सीलबंद रिपोर्ट देने को कहा गया है. सुनवाई के दौरान एकाउंटेंट जेनरल का पक्ष रख रहे सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि टी शर्ट और टॉफी की खरीद के लिए वित्तीय नियम 245 के तहत टेंडर के पावर को शिथिल कर दिया गया और टेंडर को मनोनयन के आधार पर करने का अधिकार दे दिया गया. इस पर मौखिक टिप्पणी सरकार ने किया और कहा का जरूरत के हिसाब से नियमों को शिथिल कर आकस्मिक फंड का इस्तेमाल कर ले रही है, लेकिन जनहित के लिए ऐसा नहीं करती है. सरकार चाहती तो कोरोना के पीक के दौरान भी नियमों को शिथिल कर मेडिकल के सामानों की खरीददारी कर सकती थी, लेकिन सरकार ने इच्छाशक्ति नहीं दिखा, लेकिन समारोह में टॉफी, बिस्कुट के लिए आकस्मिक फंड का इस्तेमाल किया गया. इस मामले में प्रार्थी पंकज यादव की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में शामिल हुए. राज्य सरकारक का पक्ष अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने रखा.















