
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आंध्र समाज के माधव संघम के पदाधिकारी चिलकुरी हनुमंत राव का टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। श्री हनुमंत राव अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए है। जिसमे आरएसएस के प्रचार प्रमुख हरि गोपाल, केंद्रीय श्रम शक्ति सम्मान प्राप्त चिलकुरी वेंकटेश एवं टेल्को साई मंदिर के महासचिव उदय भास्कर है। आज उनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। जहाँ आरएसएस, काँग्रेस,बीजेपी सहित तेलुगु समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।















