
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल के दौरान अनलॉक 3.0 के बीच शहर के लोग सुधारने को तैयार ही नहीं है. गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस ने बिना हेलमेट और कोरोना नियम का उल्लंघन करने के मामले में कुल 1.32 लाख रुपए जुर्माने की वसूली की. गुरुवार को बिना हेलमेट के 19 लोगों को पकड़ा गया जबकि बिना मास्क के 42 लोग पकड़ाए. कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए कुल 113 लोगों से जुर्माना वसूला गया जबकि अन्य मामलों में 32 लोगों को पकड़ा गया. डीएसपी ट्रैफिक की ओर से 5200 रुपए, बिष्टुपुर ट्रैफिक से 25,000, साकची ट्रैफिक से 24,000, जुगसलाई ट्रैफिक से 34,500, मानगो ट्रैफिक से 24,000 और गोलमुरी ट्रैफिक से 22,500 रुपए जुर्माना वसूला गया.















