
घाटशिला : मुसाबनी झामुमो पार्टी कार्यालय परिसर में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व प्रभाष दास की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना की. इस अवसर पर स्व प्रभाष दास की पत्नी आरती दास, पुत्र जसवंत दास, सचिव सोमाय सोरेन, प्रदीप गोप, प्रियनाथ बास्के, साधु चरण मुर्मू, विराम मुर्मू, सुनील किस्कू, प्रकाश सोरेन, भीमसेन सोरेन, जादुनाथ मांडी, पालु बास्के, बाबुलाल हेम्ब्रम, सोनी नायर समेत अन्य उपस्थित थे.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो को विधायक समीर ने दी श्रद्धांजलि

चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय परिसर में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती मनायी गयी. मौके पर विधायक समीर महंती समेत झामुमो के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.विधायक समीर मंहती ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्व सुधीर महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सुधीर महतो उनके अभिभावक तुल्य थे उनकी कमी हमेशा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर खलता रहेगा. विधायक ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर साहेबराम मांडी, निर्मल महतो, बलराम महतो, डमन माझी, मो गुलाब, राणा मल्लिक बाप्पी नंदी, विशाल बारिक, देवाशीष दास, राकेश महंती, राजा बारिक, दुलारी सोरेन, राहुल महतो, मिठुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.




